#Bahraich - जलपरी का शीशा टूटने से कई हुए घायल,,
बहराइच। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में दादा मियां के उर्स में मेले का आयोजन सोमवार रात को हुआ। जिसमें जलपरी का करतब दिखाया जा रहा था। इसी दौरान जलपरी का शीशा अधिक दबाव के चलते फट गया। जिससे जलपरी बनी युवती, तीन बच्चे और अन्य लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। #facebookviral #BreakingNews