खोदावंदपुर: मोहर्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष ने निकाला फ्लैग मार्च
आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को शाम करीब चार बजे खोदावंदपुर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत थाना परिसर से हुई, जो एस एच 55 के रास्ते तारा चौक, फफौत पुल चौक, मिर्जापुर, चौक, बाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग़ मार्च निकाला गया।