परिहार: मध्य विद्यालय नरंगा में एमडीएम में अनियमितता उजागर, 1195 किलो अनाज गायब
मध्य विद्यालय नरंगा में मध्याह्न भोजन योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। डीपीओ एमडीएम मनीष कुमार सिंह के औचक निरीक्षण में उपस्थिति और खाद्यान्न दोनों में भारी अंतर पाया गया। 535 नामांकन के बावजूद पंजी में 260 और मौके पर 236 छात्र ही मौजूद थे, जबकि पोर्टल पर 653 उपस्थिति दर्ज थी।खाद्यान्न रिकॉर्ड में 2345.800 किलो अनाज दिखाया गया, लेकिन जांच में केवल 1150 कि