सोनीपत: बहालगढ़ रोड पर मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में सोनीपत पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना सैक्टर 27 सोनीपत की पुलिस टीम नें सोनीपत - बहालगढ़ रोड पर हुई मारपीट कर जानलेवा हमला करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रवीन पुत्र जयकिशन निवासी जाखोली सोनीपत का रहने वाला है।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।