सोनीपत: गांव हरसाना मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत
गांव हरसाना मोड़ के पास वाहन की टक्कर से बाइक मिस्त्री की मौत हो गई। भाई के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव खांडा निवासी नीरज ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई धीरज सोनीपत में आईटीआई चौक के पास बाइक मिस्त्री का काम करते थे। वह सोमवार की रात को 11 बजे काम खत्म कर घर आ रहे थे। जब हरसाना मोड़ के पास पहुंचे हादसा हो गया।