गंगरार: गंगरार के जागोलिया गांव में भील समाज के घरों पर दबंगों ने चलाया JCB, SDM से कार्रवाई की मांग की
चित्तौड़गढ़। गंगरार उपखंड के जागोलिया गांव में भील समाज ने दबंगों पर घरों पर जबरन JCB चलाने का आरोप लगाया है। 20 मई को सुबह 10 बजे 10-15 लोग JCB लेकर पहुंचे और बिना बताए मकानों व चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट, गाली-गलौज व धक्का दिया।