जमुई: जरीजोर गांव में शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर दामाद ने कुल्हाड़ी से ससुर की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Apr 9, 2026 जरीजोर गांव में शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर सनकी दामाद मन्नू नैया ने अपने ही ससुर अकलू पुजहर की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा आरोपित दामाद मन्नू नैया को गिरफ्तार कर मृतक के शव का गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया है।