गोवर्धन: मगोर्रा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर 343 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ के साथ दिनेश और रवि को दबोचा
थाना मगोर्रा पुलिस ने नशे के सौदागरों की कमर तोड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। पहली सफलता पुलिस को जाजमपट्टी सर्विस रोड पर मिली, जहाँ घेराबंदी कर पुलिस ने दिनेश उर्फ भुल्ली को गिरफ्तार किया। दिनेश के पास से 180 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दिनेश पहले भी नशा तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।