लखीसराय: हलसी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में स्कूल जा रहे दो शिक्षक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत टेटही गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो शिक्षक घायल हो गए। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार हलसी पीएचसी में कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका शुक्रवार की पूर्वाह्न 11:00 बजे सदर अस्पताल में उपचार किया गया दोनों शिक्षक लखीसराय जिले के रहनेवाले।