जमुई: अड़सार गांव में ट्रांसफार्मर के श्रेय को लेकर बवाल, पूर्व प्रत्याशी और ग्रामीणों के बीच हुई हाथापाई
Jamui, Jamui | Jun 6, 2026 नगर थाना क्षेत्र के अडसार गांव में ट्रांसफार्मर लगाने के श्रेय को लेकर शुरू हुआ विवाद सड़क पर पहुंच गया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद शमशाद आलम और एक ग्रामीण के बीच पहले कहासुनी हुई, जो हाथापाई में बदल गई। घटना का वीडियो शनिवार 10 बजे सोशल मीडिया पर वायरल है।