घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के दुर्गा चौक में कुंए पर बने मंच पर दौबारा कार्यक्रम आयोजित कराने कुएं के भराव का कार्य शुरू
घोड़ाडोंगरी के दुर्गा चौक में कुंए पर बने मंच पर दौबारा कार्यक्रम आयोजित कराने कुएं के भराव का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ कारू सिंह उइके ने शनिवार को निरीक्षण किया। इसी दौरान उन्होंने भराव कार्य को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के इंजीनियर पंकज सिंह धुर्वे ने भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।