घोड़ाडोंगरी: पुलिस ने एक पिस्टल एवं एक कारतूस के साथ दो आरोपियों को पाथाखेड़ा के जंगल से किया गिरफ्तार
पाथाखेड़ा पुलिस ने शनिवार को एक पिस्टल एवं एक कारतूस के साथ दो आरोपियों को पाथाखेड़ा के जंगल से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि पाथाखेड़ा के जंगल में पिस्टल बेचने की फिराक में बैठे अशीष पवार और प्रियांशु चक्रवान को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से एक पिस्टल एवं एक कारतूस जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।