घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी तहसील कार्यालय का कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओ में सुधार लाने के दिए निर्देश
तहसील कार्यालय घोड़ाडोंगरी का शुक्रवार को नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व प्रकरणों का अवलोकन किया। कई प्रकरण ऑनलाइन नहीं किए गए थे। जिस पर कमिश्नर ने घोड़ाडोंगरी तहसीलदार को फटकार लगाते हुए सभी प्रकरणों को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए.