बथनाहा: एसपी ने मध्यरात्रि में बथनाहा समेत कई थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया
सीतामढ़ी। बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने बथनाहा एवं अन्य थाना क्षेत्रों में डायल-112, गश्ती वाहनों तथा थाना परिसरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी गई और पुलिस कार्यप्रणाली का गहन मूल्यांकन किया गया।