हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले समाजसेवियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क, तिकोनिया में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध जताया। विधायक ने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले नागरिकों पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस को नशा तस्करों और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना समाज और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है और कांग्रेस इस मुद्दे को आगे भी उठाती रहेगी।
#Haldwani #Rajpura #UttarakhandNews #Congress #SumitHridayesh #DrugFreeHaldwani #DrugAbuse #DrugTrafficking #PoliceAction #Protest #PoliticalNews #HaldwaniNews #BreakingNews #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Aug 27, 2026