बखरी: बखरी में ट्यूशन के दौरान बीपीएससी शिक्षक ने छात्रा से की आपत्तिजनक हरकत, लोगों ने पुलिस के हवाले किया
बखरी में ट्यूशन पढ़ने के दौरान नाबालिग छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत करने के दौरान बीपीएससी शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना बखरी नगर परिषद की है। इस सिलसिले में पीडित परिजनों के आवेदन के आलोक में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उक्त शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।