जतारा: मुहारा: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
जतारा थाना क्षेत्र के मुहारा गांव निवासी 30 वर्षीय हसीना अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।