बहराइच: शमशान घाट पर बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता की चिता को देखकर मौजूद लोगों की आंखें हुईं नम
रूढ़िवादी सोच को बेटियां आज के इस आधुनिक युग में पीछे छोड़ रही हैं। इसका जीता जागता उदाहरण बहराइच शहर के कोतवाली देहात इलाके के काशीराम फुटहा कॉलोनी निवासी जगदीश की बेटी ईशा ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि देकर पेश किया है। बुधवार को जगदीश की मौत के बाद उनके कोई बेटा न होने पर बेटी ने बेटे का फर्ज निभाकर चिता को मुखाग्नि दी तो लोगों की आंखें नम हो गईं।