झालावाड़ राजस्थान
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन मुस्तैद!
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण (11 सितम्बर) को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) अजय सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अकलेरा और मनोहर थाना क्षेत्र का दौरा किया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों, स्ट्रॉंग रूम तथा मतगणना स्थलों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
पारदर्शिता व सतर्कता: मतदान दलों को मॉक पोल सतर्कता से करने और ईवीएम की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश।
सुविधा व सम्मान: बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता देने तथा मतदाताओं से गरिमामय व्यवहार करने के निर्देश।
कड़ी सुरक्षा: कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस बल तैनात
#Jhalawar #JhalawarElections2026 #NagriyaNikayChunav #RajasthanElections #VotingDay FairElections DMJhalawar RajasthanPolice JhalawarNews VoteForDemocracy Aklera ManoharThana