तिजारा: टपूकड़ा में चांदी के रथ में श्याम बाबा की झांकी निकाली गई, श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
Tijara, Alwar | Apr 26, 2026 टपूकड़ा कस्बे के नौला धाम श्री श्याम मंदिर प्रांगण में रविवार सुबह 8:00 बजे खाटू श्याम प्रभु का दसवां संकीर्तन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा,ध्वज यात्रा और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया कलश यात्रा और ध्वजा यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई जो कस्बे से होती हुई वापस मंदिर पहुंची। रात को भजन संध्या होगी।