बौंसी: नयागांव में मामूली विवाद में एक व्यक्ति मारपीट से गंभीर रूप से जख्मी, थाने में शिकायत दर्ज
Bausi, Banka | May 19, 2025 बौंसी थाना क्षेत्र के नयागांव में मामूली विवाद में एक व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सोमवार करीब 10 बजे जख्मी अपने परिजनों के साथ बौंसी थाना पहुंचे। जहां उन्होंने घटना को लेकर बौंसी थाना में आवदेन दिया है। जख्मी की पहचान शैली मंडल के रूप में हुई है। जख्मी की पत्नी शांति देवी ने अपने गोतिया पर मारपीट का आरोप लगाया है।