अवैध मदिरा विक्रय के 5 प्रकरण दर्ज
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा एवं ग्वालियर संभाग आबकारी उपायुक्त श्री संदीप शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री शुभम दांगोडे के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय पर लगातार कार्यवाही की जा रहे है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री शुभम दांगोडे ने बताया कि 6 एवं 7 सितंबर को आबकारी बल द्वारा आबकारी वृत्त कराहल में अचार मोहल्ला तालाब किनारे, चकबरीदा, पनावाडा एवं कराहल में दबिश, गश्त के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 5 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर 21 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1550 किलोग्राम लहान मौके पर बरामद किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur