सराहनीय पहल: पराली प्रबंधन के लिए निशुल्क रूप से बेलर मशीन की उपलब्धता
----
धान की कटाई के इस सीजन में पर्यावरण संरक्षण और खेती को टिकाऊ बनाने के लिए कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में पराली प्रबंधन के विभिन्न कारगर उपाय सुनिश्चित किये जा रहे है। कृषि विभाग के माध्यम से शिविरों का आयोजन कर पराली न जलाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है, इसके साथ ही पराली प्रबंधन में उपयोगी कृषि यंत्रों की उपलब्धता एवं जानकारी भी प्रदाय की जा रही है।
सहायक कृषि यंत्री श्री नवीन कुमार ने बताया कि बेलर संचालक श्री बलजीत सिंह द्वारा ग्राम मऊ, जानपुरा, नसीरपुर, तलावड़ा एवं हलगावड़ा क्षेत्र में निशुल्क रूप से अपने बेलर के माध्यम से किसानों के खेतो में मौजूद पराली का प्रबंधन किया जा रहा है। इस क्षेत्र के इच्छुक किसान दूरभाष क्रमांक 97559-25345 पर बेलर संचालक श्री बलजीत सिंह से संपर्क कर अपने खेत की पराली कटवा सकते है।
-
Chief Minister, MP
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur