विजयनगर: SDM ने शेरगढ़ में विद्यालय और आयुर्वेदिक चिकित्सालय का किया निरीक्षण, डॉक्टर अनुपस्थित मिले, कारण बताओ नोटिस जारी
उपखंड अधिकारी मसूदा दीपशिखा ने मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे शेरगढ़ ग्राम पंचायत के विद्यालय एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।आयुर्वेदिक चिकित्सालय में डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए,जिसके लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।विद्यालय में बच्चों का शैक्षिक स्तर और पोषाहार का निरीक्षण किया गया।बेगलियावास में भी कार्मिक अनुपस्थित मिले।