राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली
युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश
जोगिंद्रनगर, शिव कुमार।
राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर की एनएसएस यूनिट की ओर से सोमवार को नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर स्थानीय बाजार से गुजरते हुए वापस महाविद्यालय में संपन्न हुई।
रैली के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रकाश चौहान रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए एक अभिशाप है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने नारों और तख्तियों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। रैली में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रवण सिंह सहित महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य डॉ. दीपक मोहन, डॉ. विशाल कुमार, प्रो. नवीन निश्चल सूद और प्रो. धीरज ने भी भाग लिया। स्थानीय लोगों ने भी रैली का स्वागत किया।