राकेश रावत व मनोहर ठाकुर ने किया महामाई का गुणगान
जोगिंद्रनगर/पंकज पालिया।
साईं मार्कीट जोगिंद्रनगर में चल रही मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम की पहली संध्या की शुरूआत महामाई की आरती से की गई। पहली संध्या में लोक गायक राकेश रावत ने महामाई का गुणगान किया। इस संध्या में माता की झांकी संध्या का मुख्य आकर्षण रही। पहली संध्या की आरती में हेतराम व पत्नी ने बतौर यजमान शिरकत की।कूपन के माध्यम से लक्की ड्रा भी निकाले गए। उधर,युवक मंडल छतर द्वारा करवाई जा रही मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम में मनोहर ठाकुर ने महामाई का गुणगान किया। पहली संध्या में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्या मेघना ठाकुर अतिथि रही जिन्हें समिति सदस्यों द्वारा मां दुर्गा की फोटो भेंट की गई।