सदर: प्रयागराज के मां आलोप शंकरी शक्तिपीठ में महानवमी पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, दरबार भव्य सजावट से सजा
Sadar, Allahabad | Oct 19, 2026
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के अंतिम दिन यानी महानवमी पर संगम नगरी प्रयागराज पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। इस खास मौके पर ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र मां आलोप शंकरी शक्तिपीठ में तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।नवमी के पावन अवसर पर सुबह भोर में ठीक 4 बजे मंदिर की भव्य सजावट की गई। देशी-विदेशी सुगंधित फूलों की लड़ियों से सजाया गया।