प्रतापगढ़: नगर पंचायत ढकवा वार्ड नंबर 9 में कई दिनों से खराब ट्रांसफार्मर को लेकर किसानों ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा वार्ड नंबर 9 इब्राहिमपुर महिला सराय में कई दिनों से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसे लेकर क्षेत्रवासी बहुत परेशान थे। जिसकी शिकायत उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी व विद्युत विभाग के अधिकारियों से की थी। लेकिन उनको कहीं से भी राहत मिलती नहीं दिख रही थी। बुधवार को ट्रांसफार्मर के सामने विरोध किया गया।