प्रतापगढ़: धौरहरा नहर पुलिया के पास से अन्तर्जनपदीय आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया
प्रतापगढ़ जनपद की आसपुर देवसरा पुलिस ने इलाके के धौरहरा नहर पुलिया के पास से एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ दबोचा है। आरोपी के विरुद्ध प्रतापगढ़ के साथ लखनऊ, अमेठी व बस्ती जनपद में कुल 8 अभियोग पंजीकृत है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर, उप निरीक्षक अजय कुमार अंचल ने अन्तर्जनपदीय आरोपित अतुल सरोज उर्फ सोनू पुत्र कुंवर बहादुर निवासी ढाढर को दबोचा।