प्रतापगढ़: सिविल लाइन स्थित कांग्रेस कार्यालय में राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिवस पर काटा गया केक
कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिवस पर शहर में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री हनुमान मन्दिर में पूजन, हनुमान चालीसा का पाठ और आरती की गई। बुधवार दोपहर 3 बजे सिविल लाइन कार्यालय केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और गरीब मोची भाइयों को छाता वितरोधित किया।