प्रतापगढ़: बासुपुर पोडिया गांव की महिला ने पड़ोसियों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत
बासुपुर पौडिया गांव की रहने वाली राधा देवी ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया ।आरोप लगाया की पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने उसके बेटे की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की नीयत से सई नदी में फेंक दिया। मृतक का शव मंगलवार को मिलने के बाद स्थानीय थाने में तहरीर दी गई। लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। पीड़िता ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।