खबर का असर......खनन टीम पर मारपीट के आरोप में बड़ी कार्रवाई...
कैमूर में ट्रक चालक से कथित मारपीट मामले में जिला प्रशासन ने जांच समिति गठित की है। अपर समाहर्ता और जिला खनन पदाधिकारी मामले की संयुक्त जांच करेंगे और 2 दिनों में रिपोर्ट सौंपेंगे।
जांच पूरी होने तक संबंधित खनन सब-इंस्पेक्टर और ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों का सितंबर माह का वेतन रोक दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ी कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई होगी।