बड़ौत: DM ने UP बोर्ड परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की, दिए दिशा-निर्देश
Baraut, Bagpat | Feb 18, 2025 DM ने UP बोर्ड परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण सुनिश्चित करें और यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। इसमें विशेष रूप से बिजली, पानी, शौचालय, चिकित्सा, जनरेटर एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।