बड़ौत: खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के गांव में पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, महिला सुरक्षित
Baraut, Bagpat | Feb 17, 2025 खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसका पता चलने पर परिजनों ने उसे कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि किसी बात को लेकर परिजनों में विवाद हो गया था, जिसके चलते महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार है।