बड़ौत: क्षेत्राधिकारी बड़ौत ने थाना छपरौली व रमाला पर अर्दली रूम का किया निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं में कार्रवाई के दिए निर्देश
Baraut, Bagpat | Feb 18, 2025 क्षेत्राधिकारी बड़ौत द्वारा सोमवार की रात थाना छपरौली व थाना रमाला पर अर्दली रूम का निरीक्षण किया गया। बागपत पुलिस ने सोमवार रात करीब 11 बजे बताया कि इस दौरान थाने में लंबित पड़ी विवेचनाओं की जानकारी ली गई। जिनमें त्वरित कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।