5 सितंबर तक ड्यूटी पर लौटें हड़ताली सफाई कर्मचारी, वरना होगी कार्रवाई: निगमायुक्त यशेंद्र सिंह
फरीदाबाद Aonenews अरविन्द बक्शी
हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निर्देशों के तहत नगर निगम फरीदाबाद ने हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों से 5 सितंबर 2026 तक ड्यूटी पर वापस लौटने की अपील की है। निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था आवश्यक सेवा (Essential Service) के अंतर्गत आती है और शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना नगर निकाय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
निगमायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार के निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय तक ड्यूटी पर वापस नहीं लौटने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
निगम प्रशासन ने कहा कि फरीदाबाद में सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्राथमिकता है। प्रशासन का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
निगमायुक्त ने हड़ताली सफाई कर्मचारियों से अपील की कि वे जनहित को ध्यान में रखते हुए 5 सितंबर तक अपनी ड्यूटी पर वापस लौटें और शहर की सफाई व्यवस्था को सामान्य बनाने में सहयोग करें।
स्वच्छ फरीदाबाद | स्वस्थ फरीदाबाद | सुरक्षित फरीदाबाद
#MCF #MunicipalCorporationFaridabad #Faridabad #SafaiKaramchari #SafaiKarmchariStrike #SwachhFaridabad #Sanitation #EssentialService #SwachhtaAbhiyan #HaryanaNews #FaridabadNews