भादरा: 400 किसानों को मिला सरसों और चने का उन्नत बीज, चेहरों पर खुशी की झलक
भानगढ़, अजीतपुरा व झिलोदा में कृषि विभाग ने 400 किसानों को निःशुल्क सरसों व चने के उन्नत बीज वितरित किए। किसानों को सरसों की RH-761 और चने की GNG-2261 किस्म के बीज मिले। अधिकारियों ने उन्नत खेती की जानकारी दी। समय पर बीज मिलने से किसानों में उत्साह रहा।