बलरामपुर: जिले में 2,54,440 किसानों को मिला प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त, उप कृषि निदेशक बलरामपुर ने बताया
उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 2,54,440 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18 वीं किस्त ऑनलाइन प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों द्वारा अपनी ई केवाईसी कर लिया गया था उन्हें योजना का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या होने पर किसान उनके कार्यालय में कार्यालय कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।