बलरामपुर: एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग यूनिट टीम ने नगर और देहात क्षेत्र में चलाया जागरुकता अभियान
थाना ए0एच0टी0यू0 पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 05 फेज के अन्तर्गत में चौपाल लगाकर थाना कोतवाली नगर व देहात क्षेत्र स्थित कस्बा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। बालश्रम/ भिक्षावृत्ति अपराध, बचपन बचाओ अभियान व नशे के विरुद्ध अभियान, मानव तस्करी ,बाल विवाह रोकथाम के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। बताया गया कि ऐसा करना दंडनीय अपराध है।