बलरामपुर: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2380 मरीजों का उपचार किया गया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया निरीक्षण
रविवार को जनपद के 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया और हरिहरगंज में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का दोपहर में निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 2380 लाभार्थियों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया।