बलरामपुर: नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा नवरात्रि पर नगर में की गई रोशनियों की सजावट लोगों को आकर्षित कर रही है
नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा नवरात्रि के अवसर पर नगर में रोशनियों से की गई सजावट लोगों को आकर्षित कर रही है शाम होते ही बड़ी संख्या में लोग आकर्षक रोशनियों के द्वारा सजी देवी देवताओं की प्रतिमाओं को देखने के लिए देर रात तक नगर में भ्रमण करते हैं। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि लोगों को अपनी संस्कृति परिचय कराया जा रहा है।