Bihar news : नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर शुरू हुई पैसेंजर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मंगलवार से इस रेलखंड पर एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है। लंबे समय से शाम के समय ट्रेन सुविधा की मांग कर रहे यात्रियों को अब बड़ी राहत मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद कलीम ने बताया कि प्रतिदिन शाम 6 बजे स्पेशल पैसेंजर ट्रेन नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होगी। वहीं रात 11 बजे यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज के लिए खुलेगी।रेल यात्रियों ने बताया कि अब तक दोपहर बाद इस रेलखंड पर कोई पैसेंजर ट्रेन उपलब्ध नहीं थी, जिससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से दोनों ओर शाम के समय पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी।नई ट्रेन सेवा शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। यात्रियों का मानना है कि इस सुविधा से आवागमन पहले से अधिक आसान और सुगम हो जाएगा।#Narkatiaganj #Muzaffarpur #RailNews #PassengerTrain #SpecialTrain #IndianRailways #BiharNews #WestChamparan #BreakingNews #TrainUpdate #TrendingNews #RailwayUpdate