Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

नौकरानी ने ही चुराया था 40 लाख का गोल्ड डायमंड:पूछताछ में पंचकूला पुलिस को बताया सच; बुजुर्ग महिला के घर में बनाती थी खाना पंचकूला के मनसा देवी एरिया में 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर से गोल्ड-डायमंड चुराने वाली नौकरानी ही निकलीं। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 40 लाख रुपए मूल्य के सोने और डायमंड के गहने बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 13 जून को चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी 91 वर्षीय सास मनसा देवी क्षेत्र में अकेली रहती हैं। उनके घर में खाना बनाने आने वाली महिला ने घर में रखे सोने और डायमंड के कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत मिलने के बाद थाना मनसा देवी में चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। खाना बनाने वाली महिला पर हुआ शक मामले की जांच डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज तजिंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने घर में आने-जाने वाले लोगों और परिस्थितियों की बारीकी से पड़ताल की। जांच के दौरान घर में खाना बनाने वाली महिला पर संदेह गहराया, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में पुलिस ने 20 जून को मनीमाजरा निवासी 33 वर्षीय हीना को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच एएसआई गुरमेज सिंह ने की। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए, जिसके आधार पर चोरी गए गहनों की बरामदगी की गई। 2 दिन के रिमांड में बरामद हुए गहने डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 40 लाख रुपए मूल्य के गोल्ड और डायमंड के गहने बरामद कर लिए। बरामदगी के बाद आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia #पंचकूला

Panchkula, Panchkula | Jun 24, 2026

MORE NEWS

"चैनल की खबर का असर"
        एक साल से अधर में लटका काम शुरु
            पिंजौर रायतन क्षेत्र के भौरियां गांव में डंगा निर्माण से टला बड़ा खतरा, ग्रामीण बोले— धन्यवाद सरकार, धन्यवाद प्रशासन!
#pinjore #kalka #Panchkula #haryana #News #HaryanaNews #chandigarh

"चैनल की खबर का असर" एक साल से अधर में लटका काम शुरु पिंजौर रायतन क्षेत्र के भौरियां गांव में डंगा निर्माण से टला बड़ा खतरा, ग्रामीण बोले— धन्यवाद सरकार, धन्यवाद प्रशासन! #pinjore #kalka #Panchkula #haryana #News #HaryanaNews #chandigarh

Panchkula, Panchkula | Jun 24, 2026

कालका व पिंजौर में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, एसडीएम संयम गर्ग ने मार्केट एसोसिएशनों के साथ की बैठक

पंचकूला 23 जून :  एस०डी०एम०, कालका श्री संयम गर्ग द्वारा कालका एवं पिंजौर शहर की मार्केट एसोसिएशनों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी एसोसिएशनों को एक सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कालका नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) तथा पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मार्केट एसोसिएशनों की लंबित मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन, पेयजल सुविधा, पार्किंग व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता शामिल हैं।

बैठक के उपरांत एस०डी०एम० कालका द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ कालका मार्केट से पिंजौर मार्केट तथा नालागढ़ रोड तक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। बरसात के मौसम से पूर्व सभी नालों की समुचित सफाई तथा आवश्यक मरम्मत कर उन्हें कवर करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त एसडीओ लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), कालका को उनके अधीन ग्रीन बेल्ट की सफाई एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

एस०डी०एम० कालका ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों पर मौजूद सभी गड्ढों को भरने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने  नगर परिषद, कालका को सड़क किनारों पर कूड़े के ढेरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा इसके स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। पुलिस विभाग को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उपरोक्त कार्यवाही को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

#panchkulanews #panchkulasocialmedia #panchkula

कालका व पिंजौर में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, एसडीएम संयम गर्ग ने मार्केट एसोसिएशनों के साथ की बैठक पंचकूला 23 जून : एस०डी०एम०, कालका श्री संयम गर्ग द्वारा कालका एवं पिंजौर शहर की मार्केट एसोसिएशनों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी एसोसिएशनों को एक सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में कालका नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) तथा पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मार्केट एसोसिएशनों की लंबित मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन, पेयजल सुविधा, पार्किंग व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता शामिल हैं। बैठक के उपरांत एस०डी०एम० कालका द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ कालका मार्केट से पिंजौर मार्केट तथा नालागढ़ रोड तक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। बरसात के मौसम से पूर्व सभी नालों की समुचित सफाई तथा आवश्यक मरम्मत कर उन्हें कवर करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त एसडीओ लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), कालका को उनके अधीन ग्रीन बेल्ट की सफाई एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। एस०डी०एम० कालका ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों पर मौजूद सभी गड्ढों को भरने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर परिषद, कालका को सड़क किनारों पर कूड़े के ढेरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा इसके स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। पुलिस विभाग को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उपरोक्त कार्यवाही को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। #panchkulanews #panchkulasocialmedia #panchkula

Panchkula, Panchkula | Jun 24, 2026

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने कालका के गांव धतोगड़ा स्थित नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत की और नशे से दूर रहने की अपील भी की।  

उपायुक्त ने केंद्र में उपचाराधीन कई रोगियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। उन्होंने उनके रहने की स्थिति, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, दैनिक दिनचर्या और उनके प्रवास के दौरान आने वाली किसी भी कठिनाई के बारे में पूछताछ की। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि केंद्र में देखभाल और सहायता के उचित मानकों पर यह नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र कार्य कर रहा है और सही ढंग से रोगियों को नशे से दूर रखने पर कार्य किया जा रहा है। इसके उपरांत उन्होंने नशा मुक्ति परिसर के सामान्य रखरखाव की समीक्षा व परिसर के हर हिस्से को बारीकी से जांचा। 

उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में उपस्थित रोगियों के रजिस्टर की जांच की। इनमें रोगी रिकॉर्ड और दैनिक गतिविधियों से संबंधित रजिस्टर भी शामिल थे। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक को निर्देश दिए जो भी नशे छोड़ने के लिए इलाज करवाने को आए उसकी सही ढंग से पुलिस वैरिफिकेशन भी सुनिश्चित की जाए और रोगी अपने माता पिता या संरक्षक की मौजूदगी में नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल किए जाए। 
उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में तैनात गार्डों की उपस्थिति की जाँच करके सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का निरीक्षण किया। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना या रोगियों की अनधिकृत आवाजाही को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और उचित सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर बल दिया। नशा मुक्ति केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार संचालित हों और उपचार प्राप्त करने वाले रोगियों को सरकार द्वारा तय किए गए पैरामीटर के अनुसार सुविधाएं व दवाईयां उपलब्ध हो।
 
 उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने निरीक्षण के बाद बताया कि कृष्णा फाउंडेशन नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र में चैकिंग के दौरान सरकार द्वारा तय किए गए सभी पैरामीटर ठीक पाए गए है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक जिले मे ंचल रहे किसी भी नशा मुक्ति केंद्र में गलत गतिविधियों की शिकायत जिला प्रशासन को कर सकता है। यदि कोई व्यर्थ में या आपसी रंजीश के चलते किसी भी नशा मुक्ति केंद्र या अन्य संस्था की शिकायत करता है तो उक्त शिकायतकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाही अमल मे ंलाई जाएगी। 
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, डिप्टी सीएमओ डाॅ संदीप जैन, साइकैट्रिक्ट डाॅ लिजू सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

#panchkulanews #panchkulasocialmedia #NewsUpdate #panchkula

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने कालका के गांव धतोगड़ा स्थित नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत की और नशे से दूर रहने की अपील भी की। उपायुक्त ने केंद्र में उपचाराधीन कई रोगियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। उन्होंने उनके रहने की स्थिति, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, दैनिक दिनचर्या और उनके प्रवास के दौरान आने वाली किसी भी कठिनाई के बारे में पूछताछ की। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि केंद्र में देखभाल और सहायता के उचित मानकों पर यह नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र कार्य कर रहा है और सही ढंग से रोगियों को नशे से दूर रखने पर कार्य किया जा रहा है। इसके उपरांत उन्होंने नशा मुक्ति परिसर के सामान्य रखरखाव की समीक्षा व परिसर के हर हिस्से को बारीकी से जांचा। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में उपस्थित रोगियों के रजिस्टर की जांच की। इनमें रोगी रिकॉर्ड और दैनिक गतिविधियों से संबंधित रजिस्टर भी शामिल थे। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक को निर्देश दिए जो भी नशे छोड़ने के लिए इलाज करवाने को आए उसकी सही ढंग से पुलिस वैरिफिकेशन भी सुनिश्चित की जाए और रोगी अपने माता पिता या संरक्षक की मौजूदगी में नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल किए जाए। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में तैनात गार्डों की उपस्थिति की जाँच करके सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का निरीक्षण किया। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना या रोगियों की अनधिकृत आवाजाही को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और उचित सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर बल दिया। नशा मुक्ति केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार संचालित हों और उपचार प्राप्त करने वाले रोगियों को सरकार द्वारा तय किए गए पैरामीटर के अनुसार सुविधाएं व दवाईयां उपलब्ध हो। उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने निरीक्षण के बाद बताया कि कृष्णा फाउंडेशन नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र में चैकिंग के दौरान सरकार द्वारा तय किए गए सभी पैरामीटर ठीक पाए गए है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक जिले मे ंचल रहे किसी भी नशा मुक्ति केंद्र में गलत गतिविधियों की शिकायत जिला प्रशासन को कर सकता है। यदि कोई व्यर्थ में या आपसी रंजीश के चलते किसी भी नशा मुक्ति केंद्र या अन्य संस्था की शिकायत करता है तो उक्त शिकायतकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाही अमल मे ंलाई जाएगी। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, डिप्टी सीएमओ डाॅ संदीप जैन, साइकैट्रिक्ट डाॅ लिजू सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। #panchkulanews #panchkulasocialmedia #NewsUpdate #panchkula

Panchkula, Panchkula | Jun 24, 2026

कालका व पिंजौर में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, एसडीएम संयम गर्ग ने मार्केट एसोसिएशनों के साथ की बैठक

पंचकूला 23 जून :  एस०डी०एम०, कालका श्री संयम गर्ग द्वारा कालका एवं पिंजौर शहर की मार्केट एसोसिएशनों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी एसोसिएशनों को एक सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कालका नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) तथा पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मार्केट एसोसिएशनों की लंबित मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन, पेयजल सुविधा, पार्किंग व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता शामिल हैं।

बैठक के उपरांत एस०डी०एम० कालका द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ कालका मार्केट से पिंजौर मार्केट तथा नालागढ़ रोड तक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। बरसात के मौसम से पूर्व सभी नालों की समुचित सफाई तथा आवश्यक मरम्मत कर उन्हें कवर करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त एसडीओ लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), कालका को उनके अधीन ग्रीन बेल्ट की सफाई एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

एस०डी०एम० कालका ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों पर मौजूद सभी गड्ढों को भरने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने  नगर परिषद, कालका को सड़क किनारों पर कूड़े के ढेरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा इसके स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। पुलिस विभाग को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उपरोक्त कार्यवाही को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कालका व पिंजौर में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, एसडीएम संयम गर्ग ने मार्केट एसोसिएशनों के साथ की बैठक पंचकूला 23 जून : एस०डी०एम०, कालका श्री संयम गर्ग द्वारा कालका एवं पिंजौर शहर की मार्केट एसोसिएशनों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी एसोसिएशनों को एक सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में कालका नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) तथा पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मार्केट एसोसिएशनों की लंबित मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन, पेयजल सुविधा, पार्किंग व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता शामिल हैं। बैठक के उपरांत एस०डी०एम० कालका द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ कालका मार्केट से पिंजौर मार्केट तथा नालागढ़ रोड तक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। बरसात के मौसम से पूर्व सभी नालों की समुचित सफाई तथा आवश्यक मरम्मत कर उन्हें कवर करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त एसडीओ लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), कालका को उनके अधीन ग्रीन बेल्ट की सफाई एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। एस०डी०एम० कालका ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों पर मौजूद सभी गड्ढों को भरने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर परिषद, कालका को सड़क किनारों पर कूड़े के ढेरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा इसके स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। पुलिस विभाग को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उपरोक्त कार्यवाही को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Panchkula, Panchkula | Jun 23, 2026