Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image

जनकल्याण शिविरों में दूसरे दिन बड़ी संख्या में आवेदनों का मौके पर ही हुआ निराकरण शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में जिलेभर में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जौरा, पहाड़गढ़, कैलारस एवं सबलगढ़ में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया। शिविरों में आमजन ने राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, पेंशन, आवास, कृषि तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत कीं। अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई की तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। प्राप्त आवेदनों के अनुसार जनपद पंचायत एवं नगर परिषद जौरा क्षेत्र में 88 आवेदन, जनपद पंचायत पहाड़गढ़ क्षेत्र में 95 आवेदन, जनपद पंचायत एवं नगर परिषद कैलारस क्षेत्र में 203 आवेदन तथा जनपद पंचायत सबलगढ़, नगर पालिका परिषद सबलगढ़ एवं नगर परिषद झुंडपुरा क्षेत्र में कुल 104 आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्रवाई तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ की गई। शिविरों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही। सबलगढ़ क्षेत्र में आयोजित शिविर में विधायक श्रीमती सरला रावत सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। - #JansamparkMP #morena2026 #morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

195 views | Morena, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

MORE NEWS

छात्रों की गूंज : मुरैना से मध्य प्रदेश तक
युवाओं की आकांक्षाएँ बनाम व्यवस्था की वास्तविकता।

मुरैना -अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी अभियान "छात्रों की गूंज" के अंतर्गत आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विद्यार्थियों, युवाओं एवं उनके अभिभावकों की समस्याओं को लेकर यह प्रेस वार्ता आयोजित की गई  मुरैना की बात नहीं , बल्कि उस पीड़ा, संघर्ष और अनिश्चितता की बात  हैं जिससे मध्य प्रदेश और देश के करोड़ों विद्यार्थी एवं युवा प्रतिदिन गुजर रहे हैं।
यदि आज के युवाओं के मन में व्यवस्था के प्रति अविश्वास बढ़ा है, तो उसका सबसे बड़ा कारण राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर उठे गंभीर प्रश्न हैं। विशेष रूप से NEET जैसी परीक्षा, जिसे देश के लाखों विद्यार्थी वर्षों की मेहनत, त्याग और आर्थिक संसाधनों के निवेश के बाद देते हैं, उसके संचालन में सामने आई अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।
22

छात्रों की गूंज : मुरैना से मध्य प्रदेश तक युवाओं की आकांक्षाएँ बनाम व्यवस्था की वास्तविकता। मुरैना -अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी अभियान "छात्रों की गूंज" के अंतर्गत आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विद्यार्थियों, युवाओं एवं उनके अभिभावकों की समस्याओं को लेकर यह प्रेस वार्ता आयोजित की गई मुरैना की बात नहीं , बल्कि उस पीड़ा, संघर्ष और अनिश्चितता की बात हैं जिससे मध्य प्रदेश और देश के करोड़ों विद्यार्थी एवं युवा प्रतिदिन गुजर रहे हैं। यदि आज के युवाओं के मन में व्यवस्था के प्रति अविश्वास बढ़ा है, तो उसका सबसे बड़ा कारण राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर उठे गंभीर प्रश्न हैं। विशेष रूप से NEET जैसी परीक्षा, जिसे देश के लाखों विद्यार्थी वर्षों की मेहनत, त्याग और आर्थिक संसाधनों के निवेश के बाद देते हैं, उसके संचालन में सामने आई अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। 22

Morena Nagar, Morena | Jun 25, 2026

सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक।

मुरैना। पीए श्री केवी स्कूल, जिगनी (अंबाह-मुरैना रोड) में मध्यप्रदेश पुलिस के सेफ क्लिक अभियान 2.0 के अंतर्गत विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपायों से अवगत �

सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक। मुरैना। पीए श्री केवी स्कूल, जिगनी (अंबाह-मुरैना रोड) में मध्यप्रदेश पुलिस के सेफ क्लिक अभियान 2.0 के अंतर्गत विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपायों से अवगत �

Morena Nagar, Morena | Jun 25, 2026

कैलारस के शासकीय कॉलेज में परीक्षा के दौरान नकल के आरोप, वीडियो वायरल।

मुरैना। जिले के कैलारस स्थित शासकीय महाविद्यालय में आयोजित भोज यूनिवर्सिटी की एम.ए. एवं एम.एससी. फाइनल परीक्षाओं के दौरान नकल की जा रही है। परीक्षा केंद्र से जुड़े कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें परीक्षार्थी एक-दूसरे की उत्तर पुस्तिकाएं देखकर लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो के बाद परीक्षा की निष्पक्षता और केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर निगरानी और अनुशासन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण खुलेआम नकल की स्थिति बन रही है।
जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा केंद्र पर केवल मुरैना ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के अन्य जिलों के अलावा राजस्थान और उत्तरप्रदेश से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्र की कार्यप्रणा�

कैलारस के शासकीय कॉलेज में परीक्षा के दौरान नकल के आरोप, वीडियो वायरल। मुरैना। जिले के कैलारस स्थित शासकीय महाविद्यालय में आयोजित भोज यूनिवर्सिटी की एम.ए. एवं एम.एससी. फाइनल परीक्षाओं के दौरान नकल की जा रही है। परीक्षा केंद्र से जुड़े कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें परीक्षार्थी एक-दूसरे की उत्तर पुस्तिकाएं देखकर लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद परीक्षा की निष्पक्षता और केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर निगरानी और अनुशासन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण खुलेआम नकल की स्थिति बन रही है। जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा केंद्र पर केवल मुरैना ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के अन्य जिलों के अलावा राजस्थान और उत्तरप्रदेश से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्र की कार्यप्रणा�

Morena Nagar, Morena | Jun 25, 2026

ग्वालियर में बड़ा हादसा टला प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज़ 10वीं की छात्रा ने सुपरफास्ट ट्रेन के सामने कूदने की कोशिश की, लेकिन दो युवकों की सतर्कता और बहादुरी से उसकी जान बच गई। समय रहते समझदारी दिखाकर युवकों ने न सिर्फ किशोरी को सुरक्षित बचाया, बल्कि पुलिस और परिजनों को भी सूचना दी।

जीवन अनमोल है, हर समस्या का समाधान बातचीत और समझदारी से निकल सकता है। 

#Gwalior #BreakingNews #GwaliorNews #RailwayTrack #JhansiRoad #LifeIsPrecious #MadhyaPradesh #ViralVideo #GoodWork #ThePressGwalior #BreakingGwalior #NewsUpdate #GwaliorBreaking #PoliceCounselling #HumanityFirst

ग्वालियर में बड़ा हादसा टला प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज़ 10वीं की छात्रा ने सुपरफास्ट ट्रेन के सामने कूदने की कोशिश की, लेकिन दो युवकों की सतर्कता और बहादुरी से उसकी जान बच गई। समय रहते समझदारी दिखाकर युवकों ने न सिर्फ किशोरी को सुरक्षित बचाया, बल्कि पुलिस और परिजनों को भी सूचना दी। जीवन अनमोल है, हर समस्या का समाधान बातचीत और समझदारी से निकल सकता है। #Gwalior #BreakingNews #GwaliorNews #RailwayTrack #JhansiRoad #LifeIsPrecious #MadhyaPradesh #ViralVideo #GoodWork #ThePressGwalior #BreakingGwalior #NewsUpdate #GwaliorBreaking #PoliceCounselling #HumanityFirst

Morena Nagar, Morena | Jun 25, 2026

आजाद नगर फा.यरिंग कांड में नया मोड़, फरार राहुल मिश्रा का वीडियो वायरल, सुनाई अपनी कहानी

मुरैना। आजाद नगर में हुई ताबड़तोड़ फा.यरिंग की घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी राहुल मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राहुल मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्वयं पोस्ट किया है।
वायरल वीडियो में राहुल मिश्रा फायरिंग की घटना, विवाद की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और लोगों के बीच इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पुलिस पहले से ही मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और वायरल वीडियो के दावों की सच्चाई क्या है।

#Morena #AzadNagar #FiringCase #RahulMishra #ViralVideo #MorenaNews #MadhyaPradesh #CrimeNews #BreakingNews #SocialMediaViral #PoliceInvestigation

आजाद नगर फा.यरिंग कांड में नया मोड़, फरार राहुल मिश्रा का वीडियो वायरल, सुनाई अपनी कहानी मुरैना। आजाद नगर में हुई ताबड़तोड़ फा.यरिंग की घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी राहुल मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राहुल मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्वयं पोस्ट किया है। वायरल वीडियो में राहुल मिश्रा फायरिंग की घटना, विवाद की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और लोगों के बीच इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पुलिस पहले से ही मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और वायरल वीडियो के दावों की सच्चाई क्या है। #Morena #AzadNagar #FiringCase #RahulMishra #ViralVideo #MorenaNews #MadhyaPradesh #CrimeNews #BreakingNews #SocialMediaViral #PoliceInvestigation

Morena Nagar, Morena | Jun 25, 2026

जनकल्याण शिविरों में दूसरे दिन बड़ी संख्या में आवेदनों का मौके पर ही हुआ निराकरण शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में जिलेभर में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जौरा, पहाड़गढ़, कैलारस एवं सबलगढ़ में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया। शिविरों में आमजन ने राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, पेंशन, आवास, कृषि तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत कीं। अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई की तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। प्राप्त आवेदनों के अनुसार जनपद पंचायत एवं नगर परिषद जौरा क्षेत्र में 88 आवेदन, जनपद पंचायत पहाड़गढ़ क्षेत्र में 95 आवेदन, जनपद पंचायत एवं नगर परिषद कैलारस क्षेत्र में 203 आवेदन तथा जनपद पंचायत सबलगढ़, नगर पालिका परिषद सबलगढ़ एवं नगर परिषद झुंडपुरा क्षेत्र में कुल 104 आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्रवाई तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ की गई। शिविरों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही। सबलगढ़ क्षेत्र में आयोजित शिविर में विधायक श्रीमती सरला रावत सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। - #JansamparkMP #morena2026 #morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh - Morena News