गावां: अग्निवीर में चयनित युवक का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
Gawan, Giridih | Jun 24, 2026 गावां थाना क्षेत्र के बिरने में भारतीय नौसेना के अग्निवीर के रूप में चयनित उक्त गांव निवासी उदय रविदास पिता हीरालाल रविदास प्रशिक्षण पूरा कर गांव लौटने पर क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। उनके आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह, गर्व और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला ।