तानसेन: मनचले की हरकतों से परेशान 15 वर्षीय छात्रा ने छोड़ा स्कूल, बहनों की हत्या की धमकी से परिवार सहमा
Tansen, Gwalior | Nov 24, 2026 लधेड़ी इलाके में छेड़छाड़ और धमकियों से परेशान 15 वर्षीय छात्रा ने पिछले 3 महीने से स्कूल जाना बंद कर दिया।आरोप है कि एक युवक पिछले 5 महीनों से छात्रा को परेशान कर रहा था।हाल ही में उसने मोबाइल भिजवाकर बात करने का दबाव बनाया और बहनों को जान से मरवाने की धमकी दी। परिजनों की शिकायत पर ग्वालियर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।