माखन नगर: माखननगर विधायक ने निज निवास पहुंचकर स्व. कामता प्रसाद वर्मा को दी श्रद्धांजलि
Makhan Nagar, Hoshangabad | Aug 27, 2026
माखन नगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने गुरुवार को नर्मदापुरम स्थित स्व. कामता प्रसाद वर्मा के निवास पर पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।