बीरपुर: लक्ष्मीपुर में पेड़ से गिरकर 55 वर्षीय वृद्ध की मौत
वीरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में सोमवार सुबह करीब आठ बजे आम के पेड़ से गिरकर करीब 55 वर्षीय रामाधीन दास की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, रामाधीन दास घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित आम के बगीचे में पेड़ पर चढ़कर तार का अटका छज्जा उतार रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।