जमुई: थेगुआ में भूमि विवाद को लेकर महिला को पीटकर किया घायल, डायल 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | May 13, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के थेगुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी गोतिया ने बुधवार को दिन के 11:30 बजे काशी यादव की पत्नी अमोला देवी को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। उंसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।