पानीपत: दोस्तों में रौब दिखाने के लिए खरीदी अवैध पिस्तौल, पानीपत पुलिस ने शामली के युवक को पकड़ा, कोर्ट ने भेजा जेल
पानीपत में ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत बदमाशों पर शिकंजा कसा जा रहा है। सीआईए-2 ने विकास नगर में एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के शामली के तितरवाडा गांव निवासी धोला के रूप में हुई है। उसने दोस्तों में रौब दिखाने के लिए खरीदी थी।